PATNA CITY : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मैला खंदा मोहल्ले में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की...
PATNA CITY : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मैला खंदा मोहल्ले में हाईटेंशन तार की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। मृतक की पहचान महेंदीगंज थानाक्षेत्र के हजारी मोहल्ला निवासी विनोद पंडित के 21 वर्षीय पुत्र राजमोहन कुमार के रूप में की गई है। बताया जाता है कि राजमोहन कुमार बीते मध्यरात्रि अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर जा रहा था। इसी दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पूरे मामले पर पूछे जाने पर पुलिस ने अनुसंधान के बाद दोहराते हुए वरीय अधिकारियों का हवाला दे, इस संबंध में कुछ भी बोलने से सीधे तौर पर इंकार कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।।




