PATNA CITY : 27, 28 और 29 दिसंबर को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356 वे प्रकाश पर्व को लेकर आज 10 वे दिन भी श्रद्धालुओं द्वा...
PATNA CITY : 27, 28 और 29 दिसंबर को मनाए जाने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 356 वे प्रकाश पर्व को लेकर आज 10 वे दिन भी श्रद्धालुओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। पंच प्यारों की अगुवाई में तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से निकाली गई प्रभातफेरी नगर भ्रमण करता हुआ वापस तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब पहुंचा। प्रभात फेरी में श्रद्धालु गुरु महाराज का मंगल पाठ करते नजर आ रहे थे। कल तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब से श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी प्रभात फेरी निकाली जाएगी। प्रकाश पर्व को लेकर आज से गायघाट गुरुद्वारे में तीन दिवसीय अखंड पाठ शुरू हो गया। वही कल से तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में तीन दिवसीय अखंड पाठ प्रारंभ होगा। गायघाट गुरुद्वारे में अखंड पाठ की समाप्ति पर 28 दिसंबर को गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। अगले दिन 29 दिसंबर को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब के विशेष दीवान में गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। जिसमें देश विदेश से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे।।




