PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा आयोजित २४ वें निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के समाप्ति की घोषणा आज आपरेशन के लिए चुने गए सभी...
PATNA CITY : रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा आयोजित २४ वें निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर के समाप्ति की घोषणा आज आपरेशन के लिए चुने गए सभी मोतियाबिंद मरीजों के सफल आपरेशन के बाद क्लब अध्यक्ष रो गोविंद चौधरी द्वारा कर दी गई। घोषणा करते हुए उन्होंने बताया कि --"आपरेशन किए गए सभी मरीजों के आंखो की नियमित जांच के लिए एक जनवरी को अस्पताल बुलाया गया है, जहां उन्हे नए वर्ष में मिठाइयों के साथ साथ गर्म कपड़ों का उपहार सहायक चेयरमैन देवराज बल्लभ के द्वारा प्रदान किया जाएगा।आगामी रोटरी सत्र में रोटरी सम्राट के चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार ने बयान जारी कर कहा है कि -- " समूचे बिहार प्रदेश में आपरेशन की गुणवत्ता से भरपूर हमारा मोतियाबिंद का यह आपरेशन शिविर एक बार फिर शत प्रतिशत सफल रहा है
, लेंस लगाकर आधुनिक तकनीक से आपरेशन करते हुए प्रख्यात नेत्र चिकित्सक अभिषेक गोलवारा ने शिविर के सभी मरीजों के आंखो में वापस रौशनी देने का काम किया है अपने क्लब की ओर से मैं उन्हे धन्यवाद देता हूं।अगले वर्ष इस शिविर का पच्चीस वर्ष पूरा होने जा रहा है, इस सिल्वर जुबली वर्ष में हमलोग मेगा निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन शिविर लगाकर यादगार बनायेंगे।मरीजों को विदा करते वक्त आज नेत्र सर्जन अभिषेक गोलवारा, क्लब अध्यक्ष गोविंद चौधरी, चयनित अध्यक्ष मनोज कुमार, क्लब सचिव अभिषेक राज, राजीव कुमार, सरोज कपूर, जेपी जायसवाल आदि दर्जनों रोटरी सदस्य मौजूद थे।





.jpeg)