Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अनोखे अंदाज मे किया गया "अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी"

PATNA CITY  : पटना शहरी क्षेत्रों के सभी अंचलो मे संचालित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के कक्षा 1 के बच्चों के अभिभावकों  के साथ विद्यालय  के ...


PATNA CITY  :
पटना शहरी क्षेत्रों के सभी अंचलो मे संचालित प्राथमिक व मध्य विद्यालयों के कक्षा 1 के बच्चों के अभिभावकों  के साथ विद्यालय  के शिक्षकों एवं स्वयंसेवी संस्था "प्रथम एजुकेशन फाऊंडेशन" के सदस्यों के सहयोग से शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित दिनांक 20 अक्टूबर ,2022 को "अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी" का आयोजन सफलतापूर्वक  कराया गया । इस अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी " में  विद्यालयों में कक्षा 1 के बच्चों के साथ "चहक " के अन्तर्गत एक माह कराए गये गतिविधियों का मन्तव्य  लेना व अभिभावकों  को विद्यालयों में बच्चों से कराए जा रहे गतिविधियों तथा शिक्षण सहायक सामग्री से अवगत कराया गया। शिक्षा विभाग की इस अनूठी पहल में संस्था द्वारा इस गतिविधी को सफल बनाने में सहयोग किया गया। साथ ही संस्था के सदस्यों के द्वारा विद्यालयों में बच्चों व उनके अभिभावकों  के साथ आईडिया  कार्ड , आईडिया विडियो  से गतिविधि,बालगीत,ट्रेन की कहानी सुनाया  गया । अभिभावक ने कागज से जहाज पंखा परी का पंख इत्यादि बनाकर दिखाएं । अभिभावक का कहना था कि इस तरह का कार्यक्रम विद्यालय में हमेशा हो ताकि हमारे बच्चे का  क्षमता वर्धन सही से होता रहे। इस कार्यक्रम को सफ़लतापूर्वक संचालन में प्रथम संस्था के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पाण्डेय ,स्नेहा रानी ,सोनी कुमारी,सबिता कुमारी,रानी कुमारी,रश्मि सिन्हा ,सुनीता कुमारी ,संध्या कुमारी ,शिवानी घोष ,सुधांशु कुमार ,पायल कुमारी ,चाँदनी कुमारी,रोहित कुमार आदि सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now