PATNA CITY : गंगा के बढ़ते जल स्तर एवं दलदल की दयनीय स्तिथि को देखते हुए गाँधी सरोवर मंगल तालाब की 4 घाटों को सुव्यवस्थित करने के लिए पा...
PATNA CITY : गंगा के बढ़ते जल स्तर एवं दलदल की दयनीय स्तिथि को देखते हुए गाँधी सरोवर मंगल तालाब की 4 घाटों को सुव्यवस्थित करने के लिए पाटलीपुत्र परिषद के सदस्यों ने मंगल तालाब में पड़े प्लास्टिक , घास -पतवार सफ़ाई कर सेवा कार्य किया ।
पाटलिपुत्र परिषद की पहल पर पटना ज़िलाधिकारी डॉ चंदर्शेखर सिंह,एवं निगमायुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर उप निगमायुक्त शिला ईरानी ने निगम के मुख्य अभियंता रविंद्र प्रसाद ,सिटी अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी मो.फ़िरोज़ को परिसर की सम्पूर्ण व्यवस्था करने का आदेश निर्गत किया ।तत्पश्चात निगम की ओर सफ़ाई कर्मी सफ़ाई करने तत्काल में जुट गये।
पाटलिपुत्र परिषद के महासचिव संजीव कुमार यादव ने घाट पर आने वाले पर्वबैतीनो के लिए प्रकाश-बिजली की व्यवस्था , टाइलश ग्रिल की व्यवस्था
रंग रोगन , ड्रेस चेंज़िंग कैबिन , सूचना व मेडिसिन केन्द्र, बैनर फ़्लेक्स तोरणद्वार ,बॉस बारकैटिंग व्यवस्था , पेयजल, एन डी आर एफ एवं वाहन पार्किंग व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए परिषद की ओर से सूची सौंपी।
इस मोके पर निगम के सिटी मैनेजर पूनम देवी ,कनीय अभियंता उदय पासवान, भाजपा नेता अवदेश सिन्हा, सुरेश पटेल, समाजसेवी विजय सिंह, सम्मी कपूर,राजीव रंजन , रघुनाथ यादव,बबलू कुमार ,अशोक गिरि , सहित अन्य लोगों ने सफ़ाई में हाथ बँटाया।




.jpeg)