PATNA CITY : रोटरी सिटी सम्राट की ओर से प्रकाश का उत्सव दीपावली के पावन अवसर अध्यक्ष गोविन्द चौधरी के नेतृत्व में गुरु गोविंद पथ स्थित ...
PATNA CITY : रोटरी सिटी सम्राट की ओर से प्रकाश का उत्सव दीपावली के पावन अवसर अध्यक्ष गोविन्द चौधरी के नेतृत्व में गुरु गोविंद पथ स्थित जमुना माई के मठ परिसर में आंगनवाड़ी स्कूल में स्लम बस्ती के बच्चों के बीच लावा- फरही लड्डू- मिठाइयां,एवं ग्रीन पटाखा वितरण कर दीपावली मनाया ।
संयोजक रो.संजीव कुमार यादव ने बच्चों को दीवाली क्यों मानते हैं प्रभु श्री रामचंद्र जी आध्यत्मिक महत्ता के जानकारियां दी। पटाखा बहुत ही सावधानी से छोड़ें एवं छोड़ते समय पानी से भरी हुई बाल्टी को पास में रखें।
रोटरी सिटी सम्राट अध्यक्ष रो गोविंद चौधरी ने कहा कि सेवा भाव से समर्पित अनवरत स्लम बस्तियों में जाकर पठन-पाठन सामग्री, महोत्सव के अवसर पर बच्चों के बीच उत्सव मनाना एवं निर्धन -असहाय, जरूरतमंदों को सहयोग करना ही हम सबों का लक्ष्य है ।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विनोद झुनझुनवाला, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अभिषेक गोलवारा, शरद कपूर, जयप्रकाश जयसवाल,देवराज बल्लव,अनूप कुमार, अधिवक्ता राजेश कुमार , विजय कुमार यादव ,राजेश दीवान, अंजू मैडम, ,युवराज गुप्ता सहित अन्य रोटेरियन उपस्थित हुये.।




.jpeg)