PATNA CITY : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शहादा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी ...
PATNA CITY : पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के शहादा स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग जाने से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दिए जाने के बाद फायर ब्रिगेड के जवानों ने मौके पर पहुंचकर लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। अगलगी में 50 लाख से भी अधिक की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है। हालांकि नष्ट हुए संपत्ति का आकलन बाद में किया जाएगा। अगलगी का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के कारण ही प्लाईवुड फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। घटना अहले सुबह लगभग 3:00 बजे के आसपास का बताया जाता है। बताया जाता है कि मुन्नू कुमार के प्लाईवुड फैक्ट्री से आग की लपटे उठता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पूरे मामले से पुलिस और फायर ब्रिगेड को अवगत कराया। आग इतना प्रचंड था कि देखते ही देखते इसने पूरे फैक्ट्री को अपने आगोश में ले लिया। प्लाईवुड फैक्ट्री के आसपास घनी बस्ती होने के कारण लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामला संज्ञान में आते ही फायर ब्रिगेड के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान दमकल की लगभग दो दर्जन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। भीषण आग लगी के कारण आग बुझाने के क्रम में कई दमकल की गाड़ियों का पानी भी खत्म हो गया। बाद में हाजीपुर, बाढ़, और कंकड़बाग फायर ब्रिगेड कार्यालय से पहुंचे दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर मौजूद जिला समादेष्टा सह जिला अग्निशमन पदाधिकारी अशोक कुमार प्रसाद के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड के जवानों ने पूरी सूझबूझ दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।




.jpeg)