PATNA CITY : दीप पर्व । ऐसा महोत्सव जो जीवन के साथ विचार यात्रा को भी उल्लसित और प्रकाशमान करता है। लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या ...
PATNA CITY : दीप पर्व । ऐसा महोत्सव जो जीवन के साथ विचार यात्रा को भी उल्लसित और प्रकाशमान करता है। लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या जी लौटने के उत्सव के रूप में मनाए जाने वाले दीप पर्व के अवसर पर पाटलिपुत्र परिषद की ओर से गांधी सरोवर, मंगल तालाब घाट पर भव्य रुप से रंगोली फूलों की सजावट के साथ 5100 सौ दीप जलाकर लोगों ने दीपोत्सव मनाया। इस दीपोत्सव में पटना सिटी के कई स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया।
पाटलिपुत्र परिषद महासचिव संजीव कुमार यादव ने बताया कि कि आगामी छठ पर्व की शुद्धता और पवित्रता को देखते हुए आज दीपावली के अवसर पर हजारों दीप जलाकर तमसो मा ज्योतिर्गमय के मंत्रों का संदेश देते हुए सम्पूर्ण वातवरण को प्रकाशमय व शुद्ध किया। साथ ही घाट पर अर्ध्य दान के लिये छठ व्रतियों से आग्रह किया।
परिषद अध्यक्ष डॉक्टर त्रिलोकी प्रसाद गोलवारा ने कहा कि छठ व्रतियों के लिए संपूर्ण परिसर को साफ- सफाई- सुरक्षा , प्रकाश सहित अन्य उचित व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है।
दीपोत्सव पर पूर्व अध्यक्ष शिवप्रसाद मोदी, संजय अग्रवाल, सुरेश सिंह पटेल,गणेश सरावगी, नवीन रस्तोगी, विजय कुमार सिंह , विकास गुप्ता ,भगवती मोदी केशव सृजन सिंह, राजीव रंजन, नसीम अख़्तर,मोईन आख्यतर , नैयर इक़बाल,राहुल कुमार , पूजा ,ख़ुशी ,रुचि ,सागरिका जूही सहित दर्जनों लोग ने दीप जलाए!




.jpeg)
.jpeg)