PATNA : राजधानी पटना के खुसरूपुर स्टेशन और हरदास बीघा स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटन...
PATNA : राजधानी पटना के खुसरूपुर स्टेशन और हरदास बीघा स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी खुसरूपुर जीआरपी को दिए जाने के बाद जीआरपी के जवानों ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेज दिया है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। बताया जाता है कि युवक खुसरूपुर और हरदास बीघा स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।।