Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जमीन अधिग्रहण के विरोध में स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया।

patna city :    राजधानी पटना के पटना मसौढ़ी मोड़ स्थित पहाड़ी मौजा और रानीपुर मौजा में प्रस्तावित मेट्रो यार्ड निर्माण को लेकर सरकार द्वारा ...


patna city : 
 राजधानी पटना के पटना मसौढ़ी मोड़ स्थित पहाड़ी मौजा और रानीपुर मौजा में प्रस्तावित मेट्रो यार्ड निर्माण को लेकर सरकार द्वारा जमीन अधिग्रहण किए जाने का स्थानीय लोगों ने पुरजोर विरोध किया है। जमीन अधिग्रहण के विरोध में स्थानीय लोग मकान जमीन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं। जमीन अधिग्रहण के विरोध में स्थानीय लोगों ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव, जिलाधिकारी और जिला भू अर्जन पदाधिकारी का पुतला फूंक कर अपना आक्रोश प्रकट किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तत्काल भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाए जाने की मांग की। इस मौके पर आक्रोशित स्थानीय लोगों का कहना था कि उन लोगों ने मेहनत मजदूरी कर अपना आशियाना बनाया है, लेकिन सरकार मेट्रो यार्ड के नाम पर जबरन उनके घरों को उजाड़ना चाहती है। स्थानीय लोगों का कहना था कि वे लोग अपनी जान दे देंगे, पर किसी भी कीमत पर अपने जमीन पर मकान का अधिग्रहण नहीं होने देंगे। गौरतलब है कि राज्य सरकार ने मेट्रो यार्ड को लेकर पहाड़ी मौजा और रानीपुर मौजा में कुल 65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now