सेवा से जुड़े होंगे कई कार्यक्रम PATNA CITY : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र ...
सेवा से जुड़े होंगे कई कार्यक्रम
PATNA CITY : देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 15 दिनों तक सेवा पखवारा मनाया जायेगा। यह निर्णय रविवार को खांजेकला सामुदायिक भवन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व पथ निर्माण मंत्री सह पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का हो रहा सर्वांगीण विकास : नंदकिशोर
इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। भारत देश की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन गया है। देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित है और आज कोई भी देश भारत को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अपने प्रधानमंत्री पर देशवासियों को गर्व है और वे अपने लोकप्रिय प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना करते हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन देशसेवा के लिए समर्पित रहा है। इसलिए उनके जन्मदिन पर 15 दिनों का सेवा पखवारा मनाया जायेगा। इस दौरान जनसेवा के कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गयी।
कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी देते हुए श्री यादव ने कहा कि पीएम मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा के विभिन्न माध्यमों से मनाया जाएगा। इसके तहत पीएम के जन कल्याणकारी कार्यों का प्रचार, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने के कार्य किये जायेंगे इस मौके पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार के अलावा सभी मंडलों के अध्यक्ष, प्रभारी के अलावा पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।