PATNA : पूर्व मंत्री और पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने आज पटना सिटी का दौरा कर वार्ड 57 के दादर मंडी मोहल्ले में 3.5 करोड़ की योजनाओं क...
PATNA : पूर्व मंत्री और पटना साहिब विधायक नंदकिशोर यादव ने आज पटना सिटी का दौरा कर वार्ड 57 के दादर मंडी मोहल्ले में 3.5 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर नंदकिशोर यादव ने 96 लाख की लागत से बने उच्च प्रवाही बोरिंग का उद्घाटन किया। वही सामुदायिक भवन और कई गलियों के पक्कीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। इस मौके पर नंदकिशोर यादव ने बताया कि बिहार के शहर और गांवो के विकास को लेकर ऑल इंडिया फाइनेंस कमिशन की ओर से राशि उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 14वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर बिहार के शहरों और गांवों के विकास को लेकर 23.5 हजार करोड़ रुपए आवंटित की गई थी। उन्होंने बताया की 15वें वित्त आयोग की अनुशंसा पर शहर और गांवो के विकास को लेकर 32 हजार करोड़ से भी अधिक की राशि आवंटित की गई है। उन्होंने विकास का नारा बुलंद करते हुए विधानसभा क्षेत्र के सभी वार्डों का संपूर्ण विकास किए जाने का भी संकल्प दोहराया। इस मौके पर पटना नगर निगम की निवर्तमान महापौर सीता साहू भी मौजूद थी।




