PATNA : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर बी आई ए के सभागार में आयोजित महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया । माननीय उपमुख्...
PATNA : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर बी आई ए के सभागार में आयोजित महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया । माननीय उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने समारोह का विधिवत शुभारंभ किया बिहार के मुख्यमंत्री द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए वार्डों में 50% आरक्षण मुखिया और सरपंच के चुनाव में भी आरक्षण देकर महिलाओं को सफल बनाने का जो काम किया है ,
उससे महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला कैट के चेयरमैन कमल नोपानी ने प्रमुख भूमिका निभाते हुए पटना शहर के विभिन्न वर्गों में आए हुए। महिलाओं का जिसमें शिक्षक, डॉक्टर, उध्दमी पत्रकार समाजिक सेविकाओं एवं पार्षदों का अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर 75 महिलाओं को सम्मान किया और कहा कि महिलाओं का सम्मान राष्ट्र का सम्मान है। महासचिव रमेश गांधी ने मंच का संचालन किया। इस अवसर पर कैट के अध्यक्ष अशोक वर्मा सहित मीडिया प्रभारी रंजीत बादल साह, शिव गुप्ता, उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, गणेश कुमार खेमका समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।



