पटना (न्यूज सिटी) दिनांक 07-02-2022 सोमवार पुनपुन प्रखंड बीआरसी प्रांगण में मधुर आवाज के जादू बिखेरने वाली भारत रत्न स्वर कोकिला पार्श...

पटना (न्यूज सिटी) दिनांक 07-02-2022 सोमवार
पुनपुन प्रखंड बीआरसी प्रांगण में मधुर आवाज के जादू बिखेरने वाली भारत रत्न स्वर कोकिला पार्श्व गायिका लता मंगेशकर जी के रविवार दिन निधन उपरांत आज बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई पुनपुन शिक्षकों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर अति गहरी शोक सवेदना व्यक्त की
शिक्षक संघ अध्यक्ष आदित्य कुमार दिवाकर वरीय उपाध्यक्ष संतोष कुमार एवं मीडिया प्रभारी गजेन्द्र कुमार ने संयुक्त रुप से कहा कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी के निधन से पूरे देशवासी गम में डूबे है वहीं केन्द्र सरकार ने दो दिनों का राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है इन्होंने ने अपने गीत की माध्यम से पूरे देशवासियों को एक सूत्र में बांधने का काम किया है अपना ख्याति के अनुरूप देश की सेवा भी किये है इन्होंने ने वैसे कई देश भक्ति गीत संगीत देश दुनिया के लिए गाए है जो आज भी गाए गीत जिवंतता की पुष्टि कर रही है मौके पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले में शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार मोइन अंसारी सुरेश प्रसाद आनंद कुमार सुमन रंजन कुमार राम कुमार विधार्थी ब्रजेश कुमार चंपा कुमारी संजू कुमारी एवं पंकज प्रकाश आदि शिक्षक उपस्थित रहे।