PATNA CITY : सिंघी दलान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी डॉ पीयूष प्रभा जी ने पटना सिटी में तीन दिवसीय प्रवास फरमाया गया आगे...
PATNA CITY : सिंघी दलान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या साध्वी डॉ पीयूष प्रभा जी ने पटना सिटी में तीन दिवसीय प्रवास फरमाया गया आगे वह पदयात्रा करते हुए UP की तरफ पदार्पण करेगी।
साध्वी श्री जी के सानिध्य में 6.40 प्रात कालीन वंदना, वृहद मंगल पाठ ।
9 से 10 बजे तक प्रवचन एवं शाम को 7 से 8 बजे तक रात्रिकालीन प्रवचन का कार्यक्रम रखा गया।
सुबह के प्रवचन में भक्तामर स्त्रोत्र का सामुहिक अनुष्ठान के साथ मांगलिक जाप किया गया, भक्तामर स्त्रोत्र की स्थापना की चमत्कारिक घटना के साथ तेरापंथ धर्म संघ के संस्थापक आचार्य भिक्षु स्वामी और शोभजी श्रावक के जीवनवृत चमत्कारिक घटना का वर्णन गीतिका के साथ फरमाया। साध्वी दीप्ति यशा जी ने प्रेक्षा ध्यान का अभ्यास कराया, केसे हम ध्यान के द्वारा स्वस्थ मन एवं काया को स्वस्थ रख सकते है। रात्रिकालीन प्रवचन में अर्हत वंदना, मांगलिक जाप, उपसर्ग हर स्त्रोत्र का सामुहिक अनुष्ठान एवं मंगल भावना इसके साथ ही महिला मंडल की बहिनों के द्वारा साध्वी श्री जी का स्वागत अभिनंदन गीतिका के द्वारा किया गया।



