Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुरेन्द्र की गई जान गतिमान ट्रक ने पीछे से कुचला

Patna ( News city ) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ रजिस्ट्रेशन S000206/18 प्रखंड-बख्तियारपुर पटना प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है ...

Patna ( News city ) बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ रजिस्ट्रेशन S000206/18 प्रखंड-बख्तियारपुर पटना प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि आज ड्यूटी आवर में उत्क्रमित उच्च विद्यालय,बाहापुर, बख्तियारपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक मधुरेन्द्र कुमार सिंह जो विधालय के काम के वास्ते अपने बख्तियारपुर प्रखंड शिक्षा कार्यालय जा रहे थे, इसी दौरान ग्यासपुर बख्तियारपुर रोड पर गतिमान एक ट्रक ने पीछे से आकर कुचल दिया । वही मौके पर उनकी मृत्यु भी हो गयी । यह घटना करीब 3:10 बजे अपराहन में घटी है । संगठन को सूचना मिलते ही शिक्षक वहां पहुंचे । लेकिन तब तक बहुत देर हो चुका था । इस घटना से पूरा शिक्षक समाज आहत हैं । जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यह विभागीय प्रेशर का भी एक नतीजा है । सरकार शिक्षकों को पचास तरह के काम में लगा देती हैं । शिक्षक जान की प्रवाह किये बिना विभाग के इशारे पर दौड़ता रहता है । अब बताइए 6 से 8 कक्षा के लिए बहाल शिक्षक को हाई स्कूल की जिम्मेवारी दी हुई थी । क्या उनको हाई स्कूल का वेतन दिया जाता था , बिल्कुल नहीं । विभाग का यह रवैया बहुत ही तानाशाही है । हमारे शिक्षक कोरोना जैसे महामारी में भी अपने कर्तव्य निर्वहन करने में जान गंवाया हैं । लेकिन सरकार शिक्षकों का सिर्फ शोषण करने पर उतारू रही है । घटनाक्रम के मौके पर पहुंचकर शिक्षक संघ के साथी निरंजन कुमार जयप्रकाश कुमार पियुष कुमार रोहन कुमार वर्मा आदित्य कुमार वर्मा राणा मणीन्द्र सिंह उमेश कुमार मणिकांत कुमार सहित दर्जनों शिक्षक दुःख में सरावोर रहे ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now