PATNA CITY : विगत दिनों दनियावां-बिहटा-सरमेरा हाइवे पर फतुहा प्रखंड अंतर्गत गौरी पुंडह गांव के निवासी किसान मजदूर सरेखी राउत की पत्नी-रीता ...
PATNA CITY : विगत दिनों दनियावां-बिहटा-सरमेरा हाइवे पर फतुहा प्रखंड अंतर्गत गौरी पुंडह गांव के निवासी किसान मजदूर सरेखी राउत की पत्नी-रीता देवी 50 वर्ष, भतीजा-पंकज कुमार एवं पोता-सुदामा कुमार की भारी बाहन से मोटरसाइकिल को कुचल दिया जाने के कारण दुर्घटना में तीन लोग की एक साथ मौत हो गई।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष किसान संजीव कुमार यादव ने पीड़ित परिजनों के गांव जाकर सान्त्वना दी साथ ही सरकारी सहायता दिलाने हेतु पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन से मोबाइल से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी दी। एस डी ओ ने यथाशीघ्र सरकारी मुआवजा देने का भरोसा दिलाया।
साथ मे बाढ़ ज़िला उपाध्यक्ष भाजपा-विजय कुमार वत्स, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पटना महानगर सह संयोजक संजय चंद्रवंशी , फतुहा उत्तरी मंडल अध्यक्ष पारसनाथ यादव,सतेंद्र पासवान,विकी सिंह सहित अन्य लोग मौजूद दिखे।



