Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


डॉ० (प्रो) रेनू सिंह जी की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

PATNA :   प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ० (प्रो)  आर०पी० सिंह  की धर्मपत्नी डॉ० (प्रो) रेनू सिंह जी की स्मृति में आज दिनांक 01 नवंबर 2021 (...


PATNA :
  प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक डॉ० (प्रो)  आर०पी० सिंह  की धर्मपत्नी डॉ० (प्रो) रेनू सिंह जी की स्मृति में आज दिनांक 01 नवंबर 2021 (सोमवार) को वाचस्पति, नगर कुम्हरार, पटना सिटी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में पटना महापौर श्रीमती सीता साहू जी, दीघा के विधायक डॉक्टर संजीव चौरसिया,  डॉक्टर आर० जिज्ञासु, डॉक्टर नरेंद्र सिंह डॉक्टर प्रकाश, राजेंद्र गुप्ता (MLC) 

उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। 

डॉ रेनू सिंह जी का जन्म 5 जुलाई 1957 ईस्वी को कोनी कुट्टी गांव अरवल में हुआ था। उनके पिता श्री इंद्र देव नारायण सिन्हा स्वतंत्रता सेनानी थे। 

आज निर्भरता का सपना साकार डॉक्टर आर०पी० सिंह का भी होम्योपैथी चिकित्सा से मरीजों की सेवा करने में बड़ा मुख्य योगदान रहा। वह पटना होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर थे। वह कोरोना संकट में निरंतर इलाज करते हुए इस दुनिया से विदा हो गई। विगत 8 मई को कोरोना संक्रमण से उनका निधन हो गया।   लेकिन जीते जी उन्होंने एक सपना देखा था 10000 लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का यह सपना साकार हुआ उन्होंने अपने जीते जी लड़कियों को सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, फैशन डिजाइनिंग आदि की ट्रेनिंग दिलवाई। बिहार सरकार से इसकी सर्टिफिकेट लड़कियों को मिल गई है सभी लड़कियां आत्मनिर्भर हो गई। 

कार्यक्रम में देशभर के अनेकों होम्योपैथिक चिकित्सक मौजूद थे जिनमें डॉ संजय कुमार सिन्हा, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिन्हा, डॉ आशा सिन्हा, डॉ अर्चना गौतम, डॉ अरविंद कुमार, डॉ अरुण कुमार आदि मौजूद थे।

श्रद्धांजलि सभा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिनमें डॉक्टर संजय कश्यप की टीम की ओर से गीत संगीत के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। साथी कलाकारों में संगीतकार  विनोद कुमार एवं ढोलक वादक राज किशोर आदि मौजूद थे। 

इस कार्यक्रम में कार्यक्रम के संचालक राजेश राज, रविंद्र कुमार, कौशल कुमार, अतीश कुमार आदि ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now