Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


5 नवंबर को गोविंद बाग मंदिर प्रांगण में भगवान का भव्य श्रृंगार और छपन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा : शशि शेखर

PATNA CITY :   गोविंद बाग मंदिर चौधरी गली मच्छरहटटा में लगभग 25 सालों से उपेक्षित मंदिर जर्जर स्थिति अवस्था में था। बुधवार को मंदिर में होने...

PATNA CITY :  गोविंद बाग मंदिर चौधरी गली मच्छरहटटा में लगभग 25 सालों से उपेक्षित मंदिर जर्जर स्थिति अवस्था में था। बुधवार को मंदिर में होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मंदिर के अध्यक्ष व् समाजसेवी शशि शेखर रस्तोगी ने बताया की ये गोविन्द बाग़ मंदिर प्राचीन मंदिरो में एक है, और सदस्यों द्वारा मिलकर जर्जर मंदिर का का साफ़ सफाई कर पुनः जीणोद्धार किया गया। साथ ही भगवान का शृंगार और सज्जा, आसान,चौकी, पलंग ,भोग सभी की व्यवस्था की गई।  पिछले जन्माष्टमी को बृहद कार्यक्रम आयोजित भी किया गया था।  जिसमें हजारों हजार की संख्या में भगवान का दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का ताता लगा हुआ था। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार दीपावली के दिन दीपोत्सव एवं दूसरे दिन  5 नवंबर को दोपहर 2:00 से 5:00 तक भगवान का श्रृंगार एवं शाम 7:00 बजे से छप्पन भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now