Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


शिल्पकार का किया सम्मान, घर घर मिट्टी का दिया जलाएं का लिया संकल्प

PATNA CITY :   अंधकार पर प्रकाश की विजय, असत्य पर सत्य की विजय दीपावली के अवसर पर किसान मोर्चा की ओर से मेहंदीगंज अमरपुर कुम्हार टोली में  ...


PATNA CITY : 
 अंधकार पर प्रकाश की विजय, असत्य पर सत्य की विजय दीपावली के अवसर पर किसान मोर्चा की ओर से मेहंदीगंज अमरपुर कुम्हार टोली में  कुम्हार-शिल्पकार सम्मान समारोह का आयोजन आयोजित हुआ।

 समारोह का उद्घाटन किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल,उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव,एवं प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता ने दीपप्रज्वलन कर किया।



उद्घाटनकर्ता सरोज रंजन पटेल,प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा ने कहा कि मिट्टी दिया,कुलिहा-चुकिया, खिलौना खरीदना,उनका सम्मान करना पीएम मोदी का मंत्र लोकल से वोकल की दिशा में नई गति मिलेगी। 


 प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने उपस्थित समस्तजनों के हाथों में प्रज्वलित दिया देकर घर घर मिट्टी का दीया जलाएं ,चाइना सामग्री का बहिष्कार हो का संकल्प दिलाया।

दीया खरीदकर उनके घर आर्थिक खुशहाली आये की कामना की।


प्रदेश मंत्री रूपनारायण मेहता ने सभी को अंग वस्त्र से स्वागत कर स्वागत भाषण में दीपावली की शुभकामनाएं दी।


 मिट्टी का दिया -खिलोने,कुलिहा- चुकिया,छठव्रती के चूल्हा, सुराही चुक्का- कपटी बनाने वाले प्रेम कुमार पंडित,रामाशीष पंडित,अनिल कुम्हार, शंकर पंडित, सरस्वती देवी,कांति देवी लीला देवी सहित  21 महिला एवं पुरुष शिल्पकार को प्रशस्ति पत्र,अंग बस्त्र माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

मंच संचालन सुरेश सिंह पटेल एवं धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश मेहता ने की।

सम्मान समारोह में किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार,पवन मेहता, अध्यक्ष शिव कुमार मेहता,नंदनकृष्ण मेहता,आलोक चोपड़ा,अविनाश पटेल,उमेश केवट,सुबोध गुप्ता सुशील कुमार सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता सक्रिय दिखे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now