PATNA CITY : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग के इमरजेंसी में भर्ती एक बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गयी। बच्ची चमकी बुखार से...
PATNA CITY : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के शिशु रोग विभाग के इमरजेंसी में भर्ती एक बच्ची की मौत इलाज के दौरान हो गयी। बच्ची चमकी बुखार से पीड़ित थी। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा मचाया। परिजनों ने अस्पताल में त़ोड़फोड़ भी किया। मौके पर पहुंची आलमगंज थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिसर में स्थित पुलिस चौकी के पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।



