PATNA CITY : "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा जरूरतमंद 20 (बीस) बिजली मिस्त्री को अंग वस्त्र (शाल) ए...
PATNA CITY : "राष्ट्रीय एकता दिवस" के अवसर पर रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा जरूरतमंद 20 (बीस) बिजली मिस्त्री को अंग वस्त्र (शाल) एवं आजीविका का सामान जैसे हेलमेट, ग्लव्स, पीलास, हथौड़ी, पेंचकस, टेस्टर आदि देकर सम्मानित किया गया ताकि इन सामानों के उपयोग कर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष रो सुधीर प्रभात ने बताया कि रोटरी गाइडलाइन के अनुसार अक्टूबर महीना को इकनोमिक और कम्युनिटी डेवलपमेंट माह के रूप में जाना जाता है। इसमें अपने समाज के जरूरतमंद लोगों को रोजगार हेतु आवश्यक समान दिया जाता है। इस कार्यक्रम में क्लब सचिव रो संजय कु सिन्हा, कोषाध्यक्ष रो प्रमोद कुमार, रो विजय कुमार यादव, रो विनोद झुनझुनवाला, रो संजीव कु. यादव, रो कुमुद रंजन, रो राजेश कुमार, रो सुनील केशरी,रो ललन कुमार, रो राजीव कुमार, रो देवराज बल्लभ, रो राम कुमार, रो कन्हाई डोकानिया, रो नसीम अख्तर आदि सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।



