PATNA CITY । आलमगंज थाना क्षेत्र के पठान टोली नरकट घाट शीश महल मदरसा के समीप शनिवार अहले सुबह असामाजिक तत्व के लोगों ने एक घर में आग लगा दिय...
PATNA CITY । आलमगंज थाना क्षेत्र के पठान टोली नरकट घाट शीश महल मदरसा के समीप शनिवार अहले सुबह असामाजिक तत्व के लोगों ने एक घर में आग लगा दिया। और एक ही परिवार के 9 लोग आग में झुलस गए। इनमें से 5 बच्चे शामिल थे। इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बारे में पूछे जाने पर गिरीह स्वामी मोहम्मद आलम ने बताया कि करीब 4:00 बजे सुबह अचानक से नींद खुला तो देखा कि घर में आग लगी हुई है। जान पर खेलकर लोगों को बचाया इससे घटना में परिवार के 9 लोग जल गए थे। और घर का सारा सामान बाइक सहित कई कीमती सामान भी जल गया। बाद में फायर बिग्रेड की गाड़ी आकर आग पर काबू पाया। वही सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात लोगों का घटना को अंजाम देकर भागते कवरेज हो गया है । घटना की जानकारी मिलते हि आलमगंज पुलिस पहुंचकर इस मामले में जांच पड़ताल में जुट गई है। वही आलमगंज थाना अध्यक्ष से पूछे जाने पर जांच की बात कहा है।