पटना सिटी । पर्यायवरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा ने अपने दिवंगत आत्मा पूज्य पिताजी स्वर्गीय राजेश बाबू कसेरा जी के पुण्य स्मृत...
पटना सिटी । पर्यायवरण मित्र सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा ने अपने दिवंगत आत्मा पूज्य पिताजी स्वर्गीय राजेश बाबू कसेरा जी के पुण्य स्मृती में 50 से भी ज्यादा छायादार पौधों का नून का चौराहा प्रतापपुर सामुदायिक भवन के आसपास जल्ला क्षेत्र में स्थानीय लोगो के साथ पौधरोपण कर अपने पूज्य पिता को श्रद्धांजलि अर्पित किए । इस पौधरोपण कार्य में स्थानीय दर्जनों लोगों ने सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किए । और सभी ने एक सुर में स्वर्गीय राजेश बाबू कसेरा अमर रहे , अमर रहे , अमर रहे का नारा बुलन्द किए ।
इस अवसर पर जयेष्ठ पुत्र , वरिस्ठ कांग्रेसी नेता सह वरिस्ठ समाजसेवी सुजीत कसेरा जी ने बताया कि हरे भरे हैं पेड़ जहाँ धरती का है स्वर्ग वहाँ उन्होंने कहा पूज्य पिताजी के बताए हुए रास्ते पर आजीवन चलते हुए परोपकार को आत्मसात कर मानव सेवा ,पर्यावरण सेवा , जीव जंतु सेवा और राष्ट्र सेवा को लगातार जारी रखना मेरे जीवन का मूलमंत्र है । पूरे मॉनसून महीने में पौधरोपण जारी रहेगा । इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा ,सुजीत कसेरा , कन्हाई पटेल , जयप्रकाश मेहता ,अधिवक्ता रवि गुप्ता ,शुभम पाठक , प्रियंका कुमारी , शिवानी कुमारी , रवि चौरसिया , पप्पू मेहता ,संजय पटेल ,कृष्णा पटेल , सुधीर , चिंटू , प्रकाश एवम दर्जनों स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया ।




