पटना (न्यूज़ सिटी) जिला के गौरीचक थाना अंतर्गत चिपूरा मुसहरी मे शराब धंधेबाज द्वारा जामा महुआ से शराब बनाने एवं बेचने की खबर पुलिसवालों को...


पटना (न्यूज़ सिटी) जिला के गौरीचक थाना अंतर्गत चिपूरा मुसहरी मे शराब धंधेबाज द्वारा जामा महुआ से शराब बनाने एवं बेचने की खबर पुलिसवालों को लगातार शिकायत मिल रहे थे गौरीचक पुलिस द्वारा दलबदल के साथ चिपूरा मुसहरी मे छापेमारी की गई जिसमें सैकड़ो लीटर जमीन मे गड़े जामा महुआ एवं देशी शराब को नष्ट किया गया गौरीचक थानाध्यक्ष लाल मुनी दुबे ने कहा कि यहा पर अभी तो देशी शराब बहुत ही कम है इससे कही ज्यादा मात्रा में पहले यहा शराब मिलता था हमारी हर संभव प्रयास है कि गौरीचक थाना अंतर्गत सभी क्षेत्रों में देशी विदेशी शराब बनाने एवं बेचने वाले माफियाओं पर लगातार छापेमारी करके शराब पकड़े जा रहे हैं वही छापेमारी कर रहे सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल ने कहा कि शराब धंधेबाज पकड़ कर भेजते है छुटकर आने पर देशी शराब का धंधा शुरु कर देता है चिपुरा मुसहरी से कुछ दिन पहले दर्जनों महिलाएं एवं पुरुषों द्वारा गौरीचक थाना पर आकर शपथ लिया था कि हम अब शराब नहीं बेचेंगे आज की छापेमारी मे सैकड़ो लीटर जमामहुआ एवं शराब बरामद कर नष्ट किया गया