Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नौबतपुर में पुलिस ने दो चोरी के बाइक व हथियार के साथ चार लुटेरों को किया गिरफ्तार,मौके से चार किलो गांजा भी बरामद।

रिपोर्ट - अवनीश कुमार  नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। मंगलवार को नौबतपुर थानाक्षेत्र के चकिया पर गांव से छापामारी करते हुए दो चोरी के बाइक, एक देसी ...

रिपोर्ट - अवनीश कुमार 

नौबतपुर (न्यूज़ सिटी)। मंगलवार को नौबतपुर थानाक्षेत्र के चकिया पर गांव से छापामारी करते हुए दो चोरी के बाइक, एक देसी कट्टा एवं तीन जिंदा कारतूस ,चोरी के मोबाइल एवं टैब के अलावा चार किलो गांजा के  साथ चार लुटेरे को गिरफ्तार किया है। वही गिरफ्तार लुटेरे की पहचान गोलू कुमार ,सुन्नी कुमार,  ए रिक्की उर्फ रितिक कुमार समेत चार को गिरफ्तार किया है।

दरअसल नौबतपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के चकिया गांव में अपराध की योजना बदमाश बना रहे हैं जिसके बाद पुलिस ने टीम बना कर मौके वारदात पर पहुंचकर छापेमारी की । जहां मौके से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया ।साथ ही दो चोरी की बाइक एक देसी कट्टा ,तीन जिंदा कारतूस , कई चोरी के मोबाइल और टैब के अलावा 4किलो गांजा भी बरामद हुआ है। फिलहाल सभी गिरफ्तार लुटेरों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है।

वही इस संबंध में नौबतपुर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चकिया गांव में अपराध की योजना कुछ युवक बना रहे जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को गिरफ्तार की साथ ही चोरी की बाइक एवं हथियार के अलावा 4 किलो गांजा भी बरामद हुआ। फिलहाल सभी गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस ने पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट भेज दियाहै।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now