पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगम कुआं थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के पास मंगलवार के सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 550 कार्टन अंग्रेजी शराब ...
पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। अगम कुआं थाना क्षेत्र के धनकी मोड़ के पास मंगलवार के सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 550 कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। जानकारी के अनुसार वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रुकवा कर चेक किया गया तो ट्रक में नारियल लदा हुआ था। चेकिंग कब दौरान नारियल के साथ अंग्रेजी शराब के बोतल से भरे कार्टन रखा हुआ था। इसी दौरान ट्रक का चालक और खलासी गब्बर सिंह और अरविंद ट्रक छोड़कर भागने लगे तभी पुलिस ने खदेड़ कर दोनों को गिरफ्तार किया और साथ में ट्रक सहित 550 कार्टन अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया है। अगम कुआं थाना अध्यक्ष शराब जप्त और गिरफ्तारी की बात को कहते हुए जांच कर सरगना की गिरफ्तारी के लिए गिरफ्तार दोनों से पूछताछ किए जाने की बात का है।