Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संक्रमण के मामलों में आयी है कमी, सतर्कता अब भी जरूरी 

अररिया। जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब अपने ढलान पर है। बीते 24 घंटे में जहां जिले में संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये हैं। तो इस...


अररिया।
जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अब अपने ढलान पर है। बीते 24 घंटे में जहां जिले में संक्रमण के 21 नये मामले सामने आये हैं। तो इस बीच 30 लोगों के स्वस्थ होने की खबर है। बहराहल जिले में संक्रमण के मामले लगातार कम हो रहे हैं। जून माह में अब संक्रमण के महज 314 नये मामले सामने आये हैं। इस दौरान 731 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बहरहाल अब भी जिले में 278 लोग संक्रमण की चपेट में हैं। फिलहाल जिले में हर दिन संक्रमण के औसतन 28 नये मामले सामने आ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल संक्रमण के मामले कम जरूरी हुए हैं। लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि कोरोना का संकट पूरी तरह टल गया है। अभी भी लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। हमारी थोड़ी सी चूक का बड़ा खामियजा हमें चुकाना पड़ सकता है।

भारी पड़ सकती है लापरवाही: 

सिविल सर्जन डॉ एमपी गुप्ता की मानें तो जब तक शतप्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता है। तब तक संक्रमित होने की पूरी संभावना है। जिले में 18 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित है। इसमें महज 2.52 लाख लोगों को ही टीकाकृत किया जा सका है। इसमें महज 42 हजार लोगों को टीका की दूसरी डोज लगायी गयी है। सिविल सर्जन ने कहा हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा। मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन व नियमित रूप से हाथों की सफाई के मूल मंत्र को अपने दैनिक जीवन में शुमार करना होगा। इसमें किसी तरह की चूक संक्रमण की तीसरी लहर को आमंत्रित करने वाला साबित हो सकता है। 

अब भी 167 पुरुष व 111 महिलाएं संक्रमण की चपेट में: 

जिला स्वास्थ्य समिति की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में फिलहाल कोरोना के 278 एक्टिव मामले हैं। इसमें 167 पुरुष व 111 महिलाएं शामिल हैं। संक्रमण के 33 फीसदी मामले अररिया व फारबिसगंज के शहरी व 35 फीसदी मामले ग्रामीण इलाकों से संबद्ध हैं। इसके अलावा लगभग 31 फीसदी मामले जिले के शेष सात प्रखंडों से हैं। संक्रमण का एक मामला अन्य जिले से है। फिलहाल अररिया के शहरी इलाके में संक्रमण के 34 मामले हैं। फारबिसगंज के शहरी इलाके में संक्रमितों की संख्या 58 है। इसी तरह अररिया ग्रामीण में 38 संक्रमित मरीज हैं तो 61 मरीज फारबिसगंज के ग्रामीण इलाके से हैं। इसके अलावा भरगामा में संक्रमण के 5, रानीगंज में 5, जोकीहाट में 9, पलासी में 9, सिकटी में 9, कुर्साकांटा में 24, नरपतगंज में संक्रमण के 25 मामले हैं। संक्रमित एक व्यक्ति दूसरे जिले से हैं। 

सतर्कता से ही संभावित तीसरी लहर से बचाव संभव: 

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि कोरोना संक्रमण के मामले में सावधानी हटी दुर्घटना घटी की कहावत पूरी तरह फिट बैठती है। संक्रमण के कम होते मामलों को देखते हुए राज्य में जारी लॉकडाउन में बहुत हद तक छूट दे दी गयी है। लेकिन इस जोश में लोगों को अपना होश खोने से परहेज करना चाहिये। अगले कुछ माह तक अगर हम संक्रमण से बचाव को लेकर पूरी सतर्कता बरतें तो संभावित तीसरे लहर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसलिये लोगों के लिये यह जरूरी है कि कहीं भी भीड़ का हिस्सा नहीं बनें। अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। जरूरी कार्य से घर से निकलने पर अनिवार्य रूप से कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन फिलहाल बेहद जरूरी है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now