पटना सिटी। शनिवार भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगल तालाब के आसपास के मजदूरों के बीच आटा, चावल, दाल-नमक,तेल,आलू-प्याज,गिलोय जड़ी,मास्क,सैनिट...
पटना सिटी। शनिवार भाजपा किसान मोर्चा की ओर से मंगल तालाब के आसपास के मजदूरों के बीच आटा, चावल, दाल-नमक,तेल,आलू-प्याज,गिलोय जड़ी,मास्क,सैनिटाइजर सहित अनाज-राशन वितरण किया।
वितरण के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए "लगवायें टीका , कोरोना को करें फीका" टीका लगवायें ,कोरोना भगाएं दो गज की दूरी,मास्क है जरूरी जैसे नारों के साथ मजदूरों के बीच जागरूकता अभियान चलाया।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार यादव ने बताया भूख मिटाने के लिए अन्न, स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन जरूरी है। विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता मोदी सरकार कोरोना महामारी के दौरान यथाशीघ्र वैक्सीन की व्यवस्था, 80 करोड़ लोगों के बीच राशन वितरण,एवं कोरोना के बुरे प्रभाव से निकालने में सफल पीएम मोदी ने 13 देश के नेताओं को पीछे छोड़ देश-दुनिया के 66 % लोगों के हैं पहली पंसद।
पैथोलॉजी एंड डाइग्नोस्टिक विशेषज्ञ डॉ रवि कुमार ने कहा कि टीके लगवाने से अस्पताल जाने की संभावना 80% कम हो जाती हैं।टीका सुरक्षा प्रहरी का कार्य करता है।
जागरूकता अभियान में डॉ अभिषेक गोलवारा,डॉ मणिकांत मिश्रा,धनंजय त्रिपाठी, सीताराम मेहता,मनोज यादव, हिमांशु कुमार,नवीन रस्तोगी,संजय अवस्थी,नीरज दास,संजीव मेहता,अन्य लोग शरीक हुए।




