पटना सिटी । शुक्रवार के देर रात अगमकुआं थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से अज्ञात चोरों ने चार बहुमूल्य मूर्तियों का चोरी क...
पटना सिटी । शुक्रवार के देर रात अगमकुआं थाना क्षेत्र के अशोक नगर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर से अज्ञात चोरों ने चार बहुमूल्य मूर्तियों का चोरी कर लिया है। शनिवार के सुबह मंदिर के आसपास के लोगों ने देखा कि मंदिर में स्थापित मूर्ति अपने स्थान से गायब है। तो लोगों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों का भीड़ जुट गया। इस दौरान लोगों ने अगम कुआं थाना पुलिस को इस पूरे घटना की सूचना दीया, घटना की जानकारी मिलते हि अगम कुआं की पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गए। पुलिस के अनुसार मंदिर का खिड़की तोड़कर मंदिर में स्थापित राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के मूर्ति को अज्ञात चोरों ने चुरा कर फरार हो गए। इस मामले में अगम कुआं के थाना अध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा के यह घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात चोरों को खोजने के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्दी ही इस पूरे मामले में चोरों को पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा




