पटना सिटी। बीते सोमवार की दोपहर आलमगंज थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में आदर्श कॉलोनी, काली मंदिर एनएमसीएच के समीप संदिग्ध अवस्था में हीर...
पटना सिटी। बीते सोमवार की दोपहर आलमगंज थाना अंतर्गत वाहन चेकिंग के क्रम में आदर्श कॉलोनी, काली मंदिर एनएमसीएच के समीप संदिग्ध अवस्था में हीरो ग्लैमर एक बाइक के साथ एक युवक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने गिरफ्तार युवक की पहचान अगमकुआं नहर पर का रहने वाला राजेश साव का बेटा बिट्टू कुमार बताया है। युवक ने पुलिस से पूछताछ में उक्त बाइक चोरी का बताया है।




