Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समित के राष्ट्र व्यापी आहवान राज भवन मार्च

पटना (न्यूज सिटी) संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्र व्यापी आहवान पर " किसानों के राज भवन मार्च " पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष...

पटना (न्यूज सिटी) संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्र व्यापी आहवान पर " किसानों के राज भवन मार्च " पटना में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति बिहार एवं केंद्रीय ट्रेड यूनियनों संयुक्त मोर्चे के संयुक्त तत्वाधान में पटना के जीपीओ गोलंबर से एक मार्च आयोजित की गयी यह मार्च प्रशासनिक विरोध को झेलते हुए स्टेशन रोड से फ्रेजर रोड डाक बंगला चौराहे तक पहुंचा जहां पर यह मार्च सभा में तब्दील हो गया ।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने बताया कि आज स्वामी सहजानंद सरस्वती जी का पुण्य तिथि है जिन्होंने भारत में सबसे पहले राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के संगठन कर्ता जननायक जनवादी चेतना के क्रांतिकारी नेता समता स्वतंत्रता एवं सामाजिक न्याय पर आधारित नए समाज के निर्माण एवं वर्ग विहीन समाज की स्थापना के लिए युग प्रवर्तक रहे स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अपनी आखिरी सांस तक संघर्षरत रहे उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत द्वारा बिहार असेम्बली में पेश किसान विरोधी बिल को 1929 में किसान आंदोलन के बल पर वापस लेने के लिए मजबूर किया था आज ब्रिटिश हुकूमत से भी ज्यादा किसान विरोधी, क्रूर,जन विरोधी और देश विरोधी मोदी सरकार 600 से ज्यादा किसानों की शहादत और सात माह से दिल्ली बॉर्डर पर भूखे प्यासे बैठे लाखों किसानों की कुर्बानी तथा उनके समर्थन में विभिन्न देशों सहित भारत के चप्पे-चप्पे पर हो रहे किसान आंदोलन के बावजूद किसानों से किसानी छीनकर अंबानी -अदानी को खेती सौंपने के लिए बनाए गए तीनों काले कानूनों को वापस लेने से आनाकानी कर रही है ,उल्टे किसान आंदोलन को ही बदनाम करने पर तुली है रोज नई-नई साजिश रचि जा रही है किसान आंदोलन के बारे में तरह -तरह की अफवाहें फैलाए जा रहा है इसलिए ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति एवं संयुक्त किसान मोर्चा ने स्वामी सहजानन्द सरस्वती की 71 वीं पुण्यतिथि अवसर पर लोकतंत्र की हत्या कर देश पर आपातकाल थोपने तथा किसान आंदोलन के सात माह पूरे होने पर देश भर में खेती बचाओ लोक तंत्र बचाओ दिवस मनाने का ऐलान किया है जिसे हम इस मार्च के जरिए लागू कर रहे है और अपनी मांगो का ज्ञापन जो महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित है महामहिम राजपाल बिहार के माध्यम से भेज रहे है नेताओ ने कहा कि सरकार चाहे जितना देर करे या दमन करे हम अपनी मांगो को लिए बगैर पीछे हटने वाले नहीं है जब तक सरकार किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती है साथ ही एम् एस पी को कानूनी गारंटी प्रदान नहीं करती है श्रमिको के लिए चार श्रम कोड वापस नहीं लेती है प्रस्तावित बिजली बिल 2020 वापस नहीं लेती है हम किसान न सिर्फ दिल्ली के बोर्डर पर बल्कि पूरे देश मे लगातार आंदोलन चलते रहेंगे कार्यक्रम को संबोधित करने वाले प्रमुख नेताओं में अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य सह सचिव कॉमरेड उमेश सिंह ,कॉमरेड राजेंदर पटेल कॉमरेड कृपा नारायण सिंह , AICCTU के राष्ट्रीय सचिव कॉमरेड रणविजय कुमार ,राज्य महासचिव कॉमरेड आर एन ठाकुर कॉमरेड शशि यादव बिहार राज्य किसान सभा अजय भवन के कॉमरेड रविंदर नाथ राय रामाधार सिंह ऑल इंडिया किसान सभा जमाल रोड से कॉमरेड ललन चौधरी गणेश सिंह भारतीय किसान मजदूर विकास संगठन के जर्मन सिंह गांव बचाओ संघर्ष मोर्चा के नेता चंद्रशेखर प्रसाद भारतीय किसान बचाओ आंदोलन के नेता बैजनाथ सिंह राष्ट्रीय किसान मंच के बी.वी सिंह, एनएपीएम के महेंद्र यादव जय किसान आंदोलन के ऋषि आनंद मेगा औद्योगिक पार्क प्रभावित संघर्ष मोर्चा के आनन्द कुमार पुर्व मुखिया अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के नंद किशोर सिंह एआईकेकेएमएस के राज्य उपाध्यक्ष एम.के, पाठक तथा गणेश शंकर सिंह महासचिव सीटू बिहार, गजनफर नवाब उप महासचिव एटक बिहार चंद्रप्रकाश सिंह अध्यक्ष इंटक बिहार किसान नेता जवाहर यादव निराला व्यास प्रसाद मजदूर नेता कौशलेंद्र कुमार वर्मा एवं हरदेव ठाकुर ने संबोधित किया इसके अलावा विभिन्न संगठनों से आए सैंकड़ों कार्यकर्ता मार्च में शामिल हुए सभा के अंत में सभा स्थल पर मौजूद दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now