पटना (न्यूज सिटी) जिला के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत लखनपार पंचायत के गांव श्रीपालपुर वार्ड संख्या - 03 मे ढाई साल पूर्व मुख्यमंत्री सात निश्चय...

पटना (न्यूज सिटी) जिला के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत लखनपार पंचायत के गांव श्रीपालपुर वार्ड संख्या - 03 मे ढाई साल पूर्व मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना के तहत ग्रामीणों को हर घर मे नल से स्वच्छ जल मुहैया कराया गया था श्रीपालपुर गांव निवासी ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल के टंकी मे पानी भरने पर लगे टंकी से लगभग डेढ़ महीना से पीने का स्वच्छ पानी बर्बाद हो रहा है विदित हो कि लखनपार पंचायत वार्ड संख्या- 03 वार्ड सदस्या किरण देवी को नल जल के लगा पानी टंकी से हो रहे पानी के वहाव को लेकर अवगत कराया गया है परन्तु अभी तक के हालात ज्यो का त्यो बरकरार है गर्मी के दिनों मे पीने वाले स्वच्छ पानी की वेवजह बर्बाद किया जा रहा है जिससे आने वाले कुछ दिनों मे जल संकट की समस्या हो सकता है सरकार आम आवाम को एक ओर जल संचय के लिए प्रेरित कर ती है वही दुसरी ओर स्वच्छ जल संचय के वजाय मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना मे खामिया व उचित रखरखाव के आभाव मे लगे टंकी से पानी का पिछले महिनों से बर्बाद की जा रही है लखनपार पंचायत के वर्तमान मुखिया नागा राम ने मुख्यमंत्री सात निश्चय नल जल योजना मे लगे टंकी से पानी वहाव की पुष्टी की गई है उन्होने कहा है कि लगभग तीन साल पहले श्रीपालपुर गांव में नल जल से काम किया गया है किसी प्रकार से लगे पानी टंकी मे छेद होने से पानी गिर रहा है जो लाॅकडाउन के वजह से पानी टंकी मे रिपेयर का काम नही कि गयी है लगे पानी टंकी की समस्या एक से दो दिनों मे दूर करा लिया जाएगा ।