पटना (न्यूज़ सिटी) मसौढ़ी जन अधिकार पार्टी नेता प्रधान जिला महासचिव विशाल केसरी ने रेल महाप्रबंध हाजीपुर जिलाधिकारी पटना अनुमंडल पदाधिकारी...
पटना (न्यूज़ सिटी) मसौढ़ी जन अधिकार पार्टी नेता प्रधान जिला महासचिव विशाल केसरी ने रेल महाप्रबंध हाजीपुर जिलाधिकारी पटना अनुमंडल पदाधिकारी मसौढ़ी तारेगना स्टेशन मास्टर को पत्र के माध्यम से तारेगना रेलवे गुमटी पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण से जुड़ी परियोजना विवरणी पट कार्यस्थल पर लगाने की मांग की है पत्र लिखते हुए विशाल केसरी ने पुल के निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी जैसे किस योजना के अंतर्गत फ्लाईओवर निर्माण कार्य हो रहा है कितने रुपये का प्रोजेक्ट है पुल का पूरा नक्शा डिजाइन ,क्षमता, लंबाई ,चौड़ाई, ऊंचाई ,दूरी, दिशा इत्यादि पूरा परियोजना विवरणी कार्यस्थल पर पारर्दशिता एवं गुणनत्ता हेतू लगाने की मांग की है ताकि जो विगत कुछ वर्षों से मसौढ़ी की जनता पुल निर्माण से जुड़ी विभिन्न बातों को लेकर गुमराह थी और तरह-तरह के अफवाह का सामना कर रहे थे जिससे लोगों को गुमराह और अफवाहों से छुटकारा मिल सकेगा !

बातचीत के दौरान विशाल केसरी ने कहा कि पुल से जुड़ी सारी जानकारी जनता को जानना अधिकार है उन्हे इन अधिकारों से विगत कई वर्षों से वंचित रखा गया ! हम स्थानीय पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं रेल पदाधिकारी से पूर्ण परियोजना विवरण पट की मांग करते है! अगर इस परियोजना का विवरणी पट नही लगाएगे तो इसके लिए जन अधिकार पार्टी आगे आंदोलन करने के लिए तैयार बैठी हैं!