Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


नवनिर्मित बोरिंग पंप का ट्रांसफार्मर खराब होने से मोहल्ला में जल संकट बना।

पटना सिटी। वार्ड संख्या 49 के गंगा घाट स्थित नवनिर्मित बोरिंग पंप का ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े मोहल्ला में जल संकट बना है। इससे ...

पटना सिटी। वार्ड संख्या 49 के गंगा घाट स्थित नवनिर्मित बोरिंग पंप का ट्रांसफार्मर खराब होने से इससे जुड़े मोहल्ला में जल संकट बना है। इससे 1 दर्जन से अधिक मोहल्लों के लोग पानी के लिए भटक रहे हैं। हालांकि एक पुराने बोरिंग पंप से जलापूर्ति हो रही है। मगर जर्जर व डेड घोषित बोरिंग पंप का प्रेशर कम होने से आधा दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। जिससे लगभग दस हजार की आबादी पानी के लिए परेशान हैं। समाजसेवी गणेश कुमार व बैजू लाल दास ने बताया कि करीब 7 दिन पहले ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई थी। जिससे विभाग खोल कर ले  गया। मगर आज तक नहीं लगाया गया है। जिस कारण पानी की किल्लत बनी है । वही ठेकेदार मधुरेश प्रसाद ने बताया कि ट्रांसफार्मर गया से लाया गया था। वारंटी पीरियड में है। जिससे बनाने के लिए भेजा गया है मंगलवार तक ट्रांसफार्मर आ जाएगा यदि ऐसा नहीं हुआ तो दूसरी जगह से ट्रांसफार्मर लाकर लगा दिया जाएगा इधर पटना नगर निगम जल परिषद के सहायक अभियंता विनोद तिवारी ने बताया कि सोमवार को ट्रांसफार्मर लगाकर बोरिंग पंप को चालू कर दिया जाएगा फिलहाल प्रभावित इलाकों में जल संकट बना है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now