पटना सिटी। फतुहां थाना के भिखुआ मोड़ के पास एनएच - 30 पर कार सवार एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। जबकिं कार चालक को गो...
पटना सिटी। फतुहां थाना के भिखुआ मोड़ के पास एनएच - 30 पर कार सवार एक व्यक्ति को अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया। जबकिं कार चालक को गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। वही घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण एसपी काँतेश कुमार मिश्र और फतुहां थानाध्यक्ष दलबल के साथ मौके पहुँचे और घायल को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा। वही मृतक के शव को पुलिस कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नालंदा जिला के बिहारशरीफ निवासी शैलेंद्र कुमार के रूप में कि गयीं है। वह रिटायर्ड बैक कर्मचारी थे।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक शनिवार की सुबह बिहारशरीफ से पटना भगवत नगर जा रहे थे। तभी फतुहां के भिखुआ मोड़ पर एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने कार को ओवर टेक कर चालक और पीछे बैठे बैंक कर्मी शैलेंद्र कुमार को गोली मार दिया। जिससे बैंक कर्मी की घटना स्थल पर मौत हो गयी। घटना की सूचना पर जांच में पहुंचे ग्रामीण एसपी काँतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराधी पीछा कर रहे था। घटना के कारणों का खुलासा नही हुआ है। चालक की स्थिति सामान्य होने व होश में आने के बाद पूरी घटना का पता चल पाएगा, जल्द ही अपराधी गिरफ्तार किए जाएंगे।




