पटना (न्यूज सिटी)। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि न्याय मंत्री, भारत सरकार सह पटना साहिब लोकसभा से निर्वाचित सांसद रविशंकर प्रसाद क...
पटना (न्यूज सिटी)। केन्द्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं विधि न्याय मंत्री, भारत सरकार सह पटना साहिब लोकसभा से निर्वाचित सांसद रविशंकर प्रसाद के सौजन्य से पटना सदर के प्रखंड सम्पतचक मंडल अंतर्गत गांव चक बैरिया में भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय दर्जनों कार्यकर्त्ता को पटना महानगर प्रवक्ता दिलीप कुमार सिह द्वारा कोरोना कीट का वितरण किया गया। जिसमे मुख्य रुप से प्रखंड सम्पतचक मंडल अध्यक्ष वीरबहादुर सिह मंडल, कोषाध्यक्ष रामा शंकर सिह, सम्पतचक मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, महामंत्री वीरबहादुर सिंह, अवध सिंह, श्रीकान्त प्रताप, धीरज गुप्ता, परमात्मा सिंह, दयानन्द, गुड्डू, नागदेव, तरुण सिह एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।