पटना (न्यूज सिटी)। सम्पतचक प्रखंड आरटीपीएस हॉल मे कोविड वैक्सिनेशन में डेवलपमेन्ट को लेकर बैठक की गई। पटना सदर एसडीओ नितिन कुमार सिंह, सम्...
पटना (न्यूज सिटी)। सम्पतचक प्रखंड आरटीपीएस हॉल मे कोविड वैक्सिनेशन में डेवलपमेन्ट को लेकर बैठक की गई। पटना सदर एसडीओ नितिन कुमार सिंह, सम्पतचक प्रखंड विकास पदाधिकारी उषा कुमारी, अंचलाधिकारी मुकुल झा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद एवं पंचायत प्रतिनिधियों के साथ सामूहिक बैठक में कोविड वैक्सिन को लेकर चर्चाएँ की गई। पटना सदर एसडीओ नितिन कुमार सिह ने कहा कि प्रखंड कोविड टीका टास्क फोर्स का बैठक था।जिसमे सारे जनप्रतिनिधि प्रखंड प्रशासन से जुड़े लोग मौजूद रहे है।कोविड टीका का अधिकतर जगह पर अभियान अच्छे से चल रहा है।लेकिन कुछ जगहो से हमलोगो को रिपोर्ट आ रही है कि कुछ जगहों पर लोगो मे कोविड टीका को लेकर भ्रांतियां है, जिसको दुर करने के लिए बैठक रखे थे। बैठक मे फैसला किया कि पंचायत मे वार्ड स्तर पर कोविड कैंम्प लगाएंगे। लोगो के बीच प्रचार प्रसार कराएंगे उसमे स्थानिय जन प्रतिनिधि निश्चित रूप से साम्मिल होगे प्रखंड प्रशासन से जुड़े सभी लोग जन संवाद से जुड़े रहेगे ।