पटनासिटी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जनसुरक्षा को लेकर लगे लॉक डॉउन्न में अपनी सेवा यात्रा को जारी रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ...
पटनासिटी। वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर जनसुरक्षा को लेकर लगे लॉक डॉउन्न में अपनी सेवा यात्रा को जारी रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की टीम ने राजधानी के पूर्वी भाग में गरीबों और असहायों के बीच फूड पैकेट को वितरित किया।
पटना साहिब के विधायक और पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव के निदेश व हौसलाअफजाई पर मनोयोग से लगे देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने आज क्षेत्र के सात वार्डों में गरीबों के बीच पका पकाए भोजन का पैकेट वितरित किया। वार्ड संख्या 53, 54, 59, 60, 61, 63 और 65 में अपनी जीवन रक्षा का ध्यान रखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोरोना पीड़ित गरीबों के परिजनों के बीच फूड पैकेट प्रदान किया। इसके अलावा मास्क, काढा और सेनिटाइजर किट का भी कई स्थानों पर वितरण का कार्य किया गया। श्री यादव ने संकट की इस घड़ी में इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि हमे अपने कार्यकर्ताओं पर नाज है। दुख की घड़ी में जनसेवा के क्षेत्र में इनकी भूमिका बेजोड़ रहती है। यही भूमिका आमजनों को संगठन से जोड़ती है।
इस मौके पर मृत्युंजय बलदाहियर, शंभुदास, ओम निषाद, अशोक भारती, अमित सिंह, हरेंद्र चंद्रवंशी, लड्डू चंद्रवंशी, और अखिलेश मेहता के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न वार्डों में जन सेवा में हाथ बटाया।




