डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को 74 साल के हो गए। उनका 74 वां जन्मदिन है। इसे लेकर परिवार वालों के साथ ही उनके समर्थकों में...
डेस्क। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को 74 साल के हो गए। उनका 74 वां जन्मदिन है। इसे लेकर परिवार वालों के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। बीती रात राजधानी दिल्ली में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के साथ-साथ पत्नी राबड़ी देवी और बड़ी बेटी मीसा भारती भी मौजूद रहीं। आधी रात के वक्त लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ केक काट कर लालू यादव का जन्मदिन मनाया।
जिसकी तस्वीर मीसा भारती ने सोशल मीडिया पर शेयर की।
लालू यादव की छोटी बेटी राज लक्ष्मी यादव ने भी अपने पापा को 74वां जन्मदिन की बधाई दी है। इस यादगार पल को राज लक्ष्मी यादव ने खुशी का इजहार करते हुए हुए ट्वीट किया है " जन्मदिन मुबारक हो पा आपको ढेर सारा प्यार ❤️ आप उन लाखों लोगों के लिए आशा की किरण रहे हैं जो दशकों से उत्पीड़ित थे और आप उनकी आवाज रहे हैं..आप सामाजिक न्याय के लिए एक सच्चे योद्धा रहे हैं और कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाते हैं… "
लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने पिता के 74वें जन्मदिन के अवसर पर अपने सरकारी आवास में 74 पौधे लगाएंगे। वही तेज प्रताप यादव आज लालू की रसोई के माध्यम से गरीबों को भोजन कराएंगे। वही दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लालू यादव को जन्मदिन की मुबारकबाद देने वालों का तांता लगा हुआ है।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा है " बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनायें। " इतना ही इनके चाहने वालो और समर्थकों ने भी जमकर सोशल मीडिया के जरिए लालू प्रसाद यादव की जन्मदिन की बधाईयां दे रहे है। जन्मदिन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं में काफी खुशी है। पटना के हर चौक चौराहे पर पोस्टर बैनर लगाए गए है। लालू यादव की जन्मदिन की बधाई दी जा रही है।






