पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरामां पंचायत क्षेत्र के गोपाल टोला निवासी बद्री राम के पुत्र मुकेश राम का बीते शनिवार संध्या शौच...

पटना (न्यूज सिटी) पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरामां पंचायत क्षेत्र के गोपाल टोला निवासी बद्री राम के पुत्र मुकेश राम का बीते शनिवार संध्या शौच के दौरान दरधा नदी मे डुबने से मौत हो गयी सूत्र के मुताबिक सम्पतचक अंचल के क्षेत्रीय गोताखोर को घटना के लगभग 14 घंटा बाद घटनास्थल पर भेजा गया जहा शव को ढुढ़ने मे लगे गोताखोर राकेश कुमार उर्फ बउआ जी रामचन्दर दास भोला दास कुंदन कुमार एव छोटन मांझी सभी 05 सदस्यी टीम सूचना उपरांत शव खोजबीन मे काफी जोड़ शोर से लगे है वही सम्पतचक जिला परिषद अध्यक्षा पति रजनीश कुमार ने बताया कि घटना के शाम लगभग 8 व 9 के बीच मे पटना जिलाधिकारी चंद्रशेखर प्रसाद सिह को घटना से अवगत कराते हुए एनडीआरएफ टीम की मांग की गई घटना के 17 से 18 घंटा बाद घटनास्थल पर एनडीआरएफ टीम पहुंची घटना के लगभग 22 घंटा बीत जाने के बाद मृतक का शव शाम लगभग 5:30 दरधा नदी से निकाले गए घटनास्थल पर पुनपुन अंचालधिकारी इंद्राणी कुमारी ने परिजनो को मुआवजे राशि देने आश्वासन दिए गौरीचक थाना शव को कब्जें लेकर पोस्टमार्टम हेतू पटना ले गई है