पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखत...
पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के 29वै दिन भी भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम करोटायन हो रखे उनके पास व्यवस्था नहीं है उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 30 घरो मे दिया गया। आज की व्यवस्था वार्ड 66 के युवा समाजसेवी संजीव यादव जी द्वारा 3 दिनों तक लगातार सेवा प्रदान किया गया। आज 1000 पैकेट पूरी सब्जी बनाकर वितरण किया गया। इसके पूर्व आज 16 वें दिन भी श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में अंकित दारूका के सहयोग से मरीजों के बीच चाय और मठ्ठी व कटलेट का वितरण किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व पार्षद बलराम चौधरी भी उपस्थित थे। आज का वितरण मुरराका कंपाउंड, कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, बेलवरगंज, श्री गुरु गोविंद सिंह अस्पताल परिसर जैसेे अनेक इलाकों में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, मनोज खेतान, राजेश चौधरी, राजेश देवड़ा, मुन्ना कसेरा, अशोक बंका, सरदार देवेंद्र पाल सिंह, भूषण माली, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, राकेश कुमार सक्रिय थे।





