पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को...
पटना सिटी। मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है इसी मूल मंत्र के साथ मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के आठवे दिन भी भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज घर में जो लोग कोरोना के कारण होम आइसोलेशन हो रखे, उनके पास व्यवस्था नहीं है। उनके घर भी समिति द्वारा दोनों समय का भोजन 45 घरो मे दिया गया।
आज की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ युवा समाजसेवी अजय गोयनका जी द्वारा की गई थी। इन्होंने 7 दिनों तक लगातार भोजन की व्यवस्था समिति को प्रदान की है। आज 1000 पैकेट पुडी़ सबजी बनाकर वितरण किया गया। आज का वितरण कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग, महात्मा गांधी सेतु, लोदी कटरा, नुन का चोराहा जैसे अनेक इलाकों में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, आशीष जोनी, दिलीप तुलसयान, राजेश देवड़ा, सरदार देवेंद्र सिंह, पप्पू कमलिया, मनोज मुरारका, अशोक अग्रवाल, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अजय अग्रवाल, राकेश कुमार आदि सक्रिय थे।





