पटना सिटी। बीते शुक्रवार के रात बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा में एक विपुल नाम के युवक ने बीच सड़क पर पिस्टल लहराते हुए हंगामा कर रहा था। त...
पटना सिटी। बीते शुक्रवार के रात बाईपास थाना क्षेत्र के धवलपुरा में एक विपुल नाम के युवक ने बीच सड़क पर पिस्टल लहराते हुए हंगामा कर रहा था। तभी दूसरे साइड से रामप्रवेश राय और कृष्णा प्रसाद पिकअप वैन से आ रहे थे। तभी विपुल गाड़ी को रुकवा कर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगा। तभी विपुल ने पिस्टल से रामप्रवेश राय और कृष्णा प्रसाद गोली मारकर घायल कर दिया था और विपुल फरार हो गया। इस मामले में बाईपास पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों जख्मी को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। मामला दर्ज कर पटना सीनियर एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर विपुल के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस की टीम ने बाईपास थाना क्षेत्र से ही विपुल को गिरफ्तार कर लिया। विपुल के पास से 2 लाइसेंसी पिस्टल जो नागालैंड राज्य से निर्गत किया गया था। चार मैगजीन, 75 जिंदा गोली, दो पिस्टल कभर भी बरामद किया गया। विपुल के खिलाफ आधा दर्जन से ऊपर मामला बाईपास और मालसलामी थाना में दर्ज है।




