पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित लोहा गोदाम के समीप एक झोपड़ी से गुप्त सूचना के आधार पर 5 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।...
पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित लोहा गोदाम के समीप एक झोपड़ी से गुप्त सूचना के आधार पर 5 जुआरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार संजय कुमार शर्मा, संजय कुमार, दीपक कुमार, उमेश कुमार और रोहित कुमार जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के दौरान बारह सौ पांच रुपया, 4 मोबाइल और केलकुलेटर भी पुलिस ने बरामद किया है।




