पटना सिटी। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के दूसरे दिन ...
पटना सिटी। मारवाड़ी सेवा समिति पटना सिटी द्वारा ऑक्सीजन सेवा के साथ-साथ कोरोना महामारी को देखते हुए श्री अग्रसेन जी की रसोई के दूसरे दिन भी भोजन का वितरण किया गया। समिति के अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज के दूसरे दिन की व्यवस्था पटना के वरिष्ठ समाजसेवी श्री नवरत्न झुनझुनवाला ने अपने पूज्य माता पिता जी की स्मृति में आज की व्यवस्था प्रदान की।
अध्यक्ष संजीव देवड़ा ने बताया कि आज गरीबों के बीच 500 पैकेट भोजन का वितरण किया गया। आज का वितरण कंगन घाट, मोर्चा रोड, पटना साहिब स्टेशन, गुलजारबाग स्टेशन, राजेंद्र नगर, महात्मा गांधी सेतु, गांधी मैदान, पीएमसीएच जैसे अनेक इलाकों में किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक सुभाष पोद्दार, दिलीप तुलसियान, राजेश देवड़ा, विनोद शर्मा, प्रदीप केडिया, अनूप पोद्दार, राकेश कुमार सक्रिय थे।





