Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


विभिन्न मांगों को लेकर पार्षद संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया मौन विरोध प्रदर्शन

पटना सिटी। वैश्विक महामारी कोरोना काल में भुखमरी के शिकार हो रहे लोगों को दिल्ली सरकार की तर्ज़ पर पांच हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया करा...


पटना सिटी।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में भुखमरी के शिकार हो रहे लोगों को दिल्ली सरकार की तर्ज़ पर पांच हजार रुपये की सहायता राशि मुहैया कराने, राशन कार्ड से वंचित परिवारों को आधार कार्ड पर मुफ्त राशन देने की मांग को लेकर पार्षद मोर्चा के बैनर तले रविवार को मानस पथ स्थित वार्ड कार्यालय के समीप लोगों ने मौन विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि लॉकडाउन के कारण उनके सारे काम बंद हो गए है। रोजी रोजगार बन्द होने से बेरोजगारी हो गई है। आर्थिक स्थिति दयनीय ही गई है। घरों में चूल्हा नही जल पा रहे हैं। 

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी ने बताया कि लॉक डाउन से लोगों की रोजी रोजगार समाप्त हो गया। ऐसी स्थिति में सरकार को दिहाड़ी मजदूर, वृद्ध, विधवा, दिव्यांग, आशा व ममता कार्यकर्ता, रिक्शा, ठेला व ऑटो चालक समेत आउट सोर्सिंग के माध्यम से बहाल लोगों को दिल्ली सरकार की तर्ज़ पर 5000 रुपए आर्थिक सहायता के रूप में दिया जाना चाहिए। प्रदर्शन में पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मो जावेद, रजनीश राय, देवरत्न प्रसाद, शम्भू शरण प्रसाद, केशरी कुमार, लीलाधर गुड्डू, शरीफ अहमद रँगरेज समेत दर्ज़नों लोग शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now