पटना ( न्यूज सिटी) जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरावां पंचायत क्षेत्र के बेहरावां चकनेवा शेखपुरा चामुचक मंझौली एव सुलतानचक गांवों के ग्...


पटना ( न्यूज सिटी) जिले के पुनपुन प्रखंड अंतर्गत बेहरावां पंचायत क्षेत्र के बेहरावां चकनेवा शेखपुरा चामुचक मंझौली एव सुलतानचक गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से गांव मे सेनेटाइजेशन का काम कराया गया अगले दिन पंचायत के पुरैनिया राजघाट एवं नवादा गांव में सेनेटाईजेशन कराया जाएगा। इस बाबत चामुचक निवासी समाजसेवी पूर्व प्रखंड प्रमुख पूनम देवी एवं चाकिया बेहरावां निवासी समाज सेवक रवि कुमार के पहल पर आमलोगो के बीच कोरोना संक्रमण के प्रति लोगो मे जागरुकता फैलाते हुए ग्रामीणो के सहयोग से सेनेटाइजेशन का काम कराया गया रवि कुमार ने बताया है कि अभी देश कोरोना संक्रमण काल से गुजर रहा है देश मे कोरोना संक्रमण के वजह से हजारो लोगो का असामयिक निधन हो गया तो वही कई लोग जीवन मौत से झुझ रहे है रवि कुमार ने कहा कि कुछ दिन पूर्व बेहरावां पंचायत के गांव चाकिया बेहरावां राजघाट नवादा पुरैनिया एवं शेखपुरा में कोरोना संक्रमण या अन्य बीमारी से लगभग 15 लोगो की मृत्यु हो गयी है रवि कुमार ने कहा कि बेहरावां पंचायत के सेवादार होने के नाते ग्रामीण लोगों के सहयोग से पंचायत के सभी गांवों में सेनेटाइज कराया जा रहा है साथ ही साथ आम जनता से अपील किया है कि घर पर रहें, सुरक्षित रहें अति आवश्यक काम होने पर ही घर से बाहर मास्क लगाकर निकले एवं सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि पंचायत में नये प्राथमिक स्वास्थ केंद्र खुले ताकि ग्रामीण जनता का इलाज हो सके ।आगे रवि कुमार ने कहा कि सेन्टाइजर छिड़काव के दौरान बेहरावां पंचायत के आमजन का काफी सहयोग मिला। बेहरावां निवासी समाज सेवक राजू निषाद ने कहा कि आम आवाम सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का अवश्य ही पालन करें साथ साथ कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर जाकर टीका अवश्य लगाए सभी लोग टीकाकरण के बाद भी मास्क का उपयोग व सामाजिक दूरी का अवश्य पलन करें इस मौके पर सहयोगी विक्की बिहारी निखिल कुमार संजीत राम गुज़र कुमार भारतीय रंधीर कुमा