पटना सिटी। परिवार के प्रति इंडियन ऑयल के कर्मचारी में दिखा जुनून, पूरे परिवार को साईकिल पर बैठाकर तय किया 120 किलोमीटर का सफर, चल पड़े भगिनी...
पटना सिटी। परिवार के प्रति इंडियन ऑयल के कर्मचारी में दिखा जुनून, पूरे परिवार को साईकिल पर बैठाकर तय किया 120 किलोमीटर का सफर, चल पड़े भगिनी की शादी में शामिल होने।
मामला राजधानी पटना की है, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में वैश्विक कोरोना महामारी को देखते हुए संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया है। राज्य सरकार द्वारा जारी नियम के अनुसार शादी विवाह में शामिल होने के लिए 20 लोग ही आमंत्रित हो सकते हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से गाइडलाइन भी जारी किए गए है। इसके बाबजूद भी लोगों का शादी विवाह में आना-जाना लगातार जारी है।
पूरी कहानी ये है कि पटना सिटी के रहने वाले इंडियन ऑयल के कर्मचारी हरेंद्र सिंह अपनी भगिनी की शादी में साइकिल से ही पूरे परिवार के साथ नालंदा के लिए फोर लाइन बाईपास से निकल गए। 4 घंटों के सफर में कुल 120 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। साइकिल से ही हरेंद्र सिंह अपनी बीवी और दो बच्चों के साथ साइकिल पर सवार हो जाते हैं और नालंदा के लिए सुबह सुबह निकल जाते हैं।
हरेंद्र सिंह का मानना है कि लॉक डाउन लग जाने से बस वाले किराया महंगा कर दिए हैं और बस पर सफर करने के लिए ₹200 किराया की मांग करते है। इसलिए साइकिल से ही शादी में जा रहे हैं। शादी में शामिल नहीं होंगे तो मेरे भी बेटी और बेटा है, शादी करेंगे तो परिवार वाले कैसे आएंगे। इसीलिए अपनी भगनी की शादी में जा रहे हैं।





