पटना। मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट श्वेता झा द्वारा स्थानीय सरकारी मदद से 600 गरीब-मजदूर-निर्धन व रोज़ाना कमाने-खाने वालों के लिए रात-दिन निशुल्...
पटना। मिसेस इंडिया कॉन्टिनेंट श्वेता झा द्वारा स्थानीय सरकारी मदद से 600 गरीब-मजदूर-निर्धन व रोज़ाना कमाने-खाने वालों के लिए रात-दिन निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई हैं। भागवत नगर क्षेत्र के निर्धन परिवारों को अब इस लॉकडाउन में सहायता मिल रही है। श्वेता झा ने उन सभी परिवारों का दूरदर्शिता सोचते हुए राशन कार्ड बनवाने के लिए दिया है जो एक सप्ताह में बनकर आ जाएगी इस तरह से कोरोना काल में वो लोगों की मदद कर रही है ,जिससे ना कि केवल कोरोना काल में बल्कि उसके बाद भी सरकार की अनाज योजना से लाभान्वित हो पाएंगे। साथ में सोशल डिस्टेंस मास्क पहनना और घरों की साफ़ सफ़ाई पर भी लोगों को प्रेरित कर रही है। उनका यह सफल प्रयास सराहनीय हैं जो आम लोगों को ध्यान में रखकर किया गया है।




